- राज्यपाल संतोष गंगवार ने नमो ई-लाइब्रेरी का किया लोकार्पण
- दुनिया की सभी पुस्तकों का ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होगा
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल नमो ई लाइब्रेरी सह साइबर कम्युनिटी सेंटर शुरू किया गया है। इसका लोकार्पण 26 फरवरी को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। पीएम नरेंद्र मोदी के रिसर्च और इनोवेशन के मंत्र का प्रमुख माध्यम यह केंद्र बनेगा, जहां शोध से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि संजय सेठ द्वारा सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में की जा रही पहल सराहनीय है। यह केंद्र युवाओं शोधार्थियों के लिए बहुत सहयोगी साबित होगा। समाज के अधिक से अधिक युवा, शोधार्थी और महिलाएं इस केंद्र का लाभ उठाएंगे।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने में टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण योगदान होगा। इसी सोच के तहत यह सेंटर काम करेगा। राजनीति समाज सेवा का बड़ा माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में सदैव मार्गदर्शन देते हैं। उन्हीं की प्रेरणा से पहले बुक बैंक, फिर टॉय बैंक और अब नमो ई लाइब्रेरी का शुभारंभ कर रांची की जनता को समर्पित कर रहा हूं। विकसित भारत में तकनीकी रूप से हमारे युवा, हमारी महिलाएं सशक्त योगदान दे सकें, इस उद्देश्य से भी नमो ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई है।
श्री सेठ ने कहा कि साइबर पीस फाउंडेशन ने इसकी स्थापना और संचालन के लिए सकारात्मक योगदान दिया है। तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ साइबर शिक्षा के क्षेत्र में भी लोग स्किल्ड हों, रोजगार के अवसर सृजित हों, इस उद्देश्य से भी इस लाइब्रेरी का योगदान महत्वपूर्ण होगा। झारखंड में पहली बार शुरू हुई यह लाइब्रेरी हर वर्ग को समर्पित रहेगी। रांची में रह रहे झारखंड और देशभर के विद्यार्थी और युवा इससे लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, साइबर पीस फाउंडेशन के प्रमुख मेजर विनीत, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, भाजपा रांची जिला अध्यक्ष वरुण साहू, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ई-लाइब्रेरी की विशेषताएं
यहां पर पुस्तक, ऑडियो बुक, रिसर्च पेपर, एजुकेशनल पत्रिकाएं और जर्नल उपलब्ध होंगी। दुनिया की सभी पुस्तकों को ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होगा। इस लाइब्रेरी में साइबर स्किल और साइबर सुरक्षा से जुड़े कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिसमें इंडिया एआई मिशन, नेशनल क्वांटम मिशन, ड्रोन दीदी जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे। महीने में एक बार परिचर्चा सत्र होगा, जहां विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और जानकारी दी जाएगी।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK