मानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर 12 फरवरी को बैठक

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। सतबहिनी झरना तीर्थ में मानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर 12 फरवरी को आवश्यक बैठक बुलाई गई है। बैठक में समिति के सभी कोटि के सदस्यों व आमजनों को आमंत्रित किया गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में मानस महायज्ञ की रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है।

इस यज्ञ को लेकर 13 फरवरी को सतबहिनी से विराट कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान हजारों की संख्या में निराहार व्रती कलशयात्री वाहनों पर सवार होकर जाने आने में 30 किमी की यात्रा करेंगे। विराट कलश यात्रा के सफल आयोजन व यज्ञ से संबंधित अन्यान्य विषयों पर 12 फरवरी की बैठक में चर्चा होगी।

यह बैठक मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के कार्यालय प्रांगण में होगी। यह जानकारी समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK