लायंस क्लब ऑफ समर्पण ने पतरागोंदा गांव में लगवाया स्ट्रीट लाइट

झारखंड
Spread the love

रांची। सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ समर्पण की ओर से कांके डैम के पीछे स्थित पतरागोंदा गांव में स्ट्रीट लाइट 10 फरवरी को लगवाया गया। स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण गांव अंधकार में था। इससे गांव वालों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

इसे देखते हुए और ग्रामीणों की मांग पर लायंस क्लब ऑफ समर्पण की सीमा सिंह ने अपने बेटे शिव विक्रम सिंह के जन्मदिन पर गांव की उप मुखिया नमिता देवी को दो एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं एक सोडियम वेपर स्ट्रीट लाइट भेंट स्वरूप दिया।

कार्यक्रम में समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, शुभम चौधरी समेत लायंस क्लब ऑफ समर्पण कि अध्यक्ष सीमा सिंह, उपाध्यक्ष रीना अग्रवाल, सिंधु बाला, संगीता जुलका, हेमा बंका, नीलम कुमारी, सारिका अग्रवाल, संजीवनी साहू समेत कई लायंस क्लब ऑफ समर्पण के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK