रांची। कांके रोड स्थित शाहदेव मैरेज हॉल में कांके रोड सरना समिति की बैठक रविवार को हुई। इसका अध्यक्षता समिति के महासचिव राजेश लकड़ा ने की। संचालन समिति के सलाहकार प्रकाश टोप्पो ने किया। इसमें सरहुल से पहले समिति की महिला शाखा का विस्तार करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में 1 अप्रैल को आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सरहूल की तिथि निर्धारित की गई। इसे देखते हुए कांके रोड सरना समिति महिला शाखा बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। सिरमटोली स्थित केन्द्रीय सरना स्थल के मुख्य द्वार के सामने फ्लाईओवर निर्माण कार्य किये जाने का कांके रोड सरना समिति ने कड़ा विरोध भी जताया।
कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्ल्यू मुंडा ने कहा है कि हम आदिवासी समाज बहुत शांतिप्रिय लोग हैं। हम विकास विरोधी नहीं हैं। मगर कोई हमारे धार्मिक धरोहरों को समाप्त करके विकास करे, तो वैसा विकास हमें नही चाहिए।
समय रहते राज्य सरकार फ्लाईओवर निर्माण कार्य कर रही एलएनटी कंपनी को तत्काल रोकने का आदेश दे। नहीं तो आदिवासी समाज चुप नही बैठेगा।
कांके रोड सरना समिति के सलाहकार प्रकाश टोप्पो ने कहा कि कांके रोड सरना समिति बहुत जल्द कठहर गोन्दा, मिसिर गोन्दा और भिट्ठा मौजा से जनसंपर्क कर महिला शाखा का गठन करेगी। आदिवासी समाज को एकजुट करेगी।
उपसचिव लखन मुंडा ने कहा कि आज आदिवासियों के पर चौतरफा हमला हो रहा है। कहीं आदिवासियों के धार्मिक, समाजिक स्थलों पर अतिक्रमण किया जा रहा है तो कहीं आदिवासियों की बहन बेटियों का शोषण किया जा रहा है। ऐसे में आदिवासियों को एकजुट होना होगा।
बैठक में समिति के अध्यक्ष डब्ल्यू मुंडा, महासचिव राजेश लकड़ा, उपसचिव लखन मुंडा, सलाहकार प्नकाश टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष शशि मुंडा, पहान टिंकल पहान, सचिव रंजीत पहान, सक्रिय सदस्य विशेश्नर मुंडा, गुड्डू मुंडा, अमित खलखो, अमन मुंडा, राजेश मुंडा तिर्की, लखन मुंडा, दीपू मुंडा, प्रदीप मुंडा, अमन हेमरोम आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK