शास्त्रीय संगीत से सजा बिरसा मुंडा फन पार्क, कलाकारों ने बांधा समा

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा मुंडा फन पार्क एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में म्यूजिक इन द पार्क कार्यक्रम का आयोजन 23 फरवरी को किया गया। इसमें कोलकाता के प्रख्यात सरोद वादक अर्नब भट्टाचार्य एवं तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा की जोड़ी ने अद्भुत प्रस्तुति देकर समा बांधा।

इस अवसर पर जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा एवं रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दोनों कलाकारों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। देर शाम रांची वासियों ने शास्त्रीय संगीत का आनंद लिया।

आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना एवं आम लोगों तक शास्त्रीय संगीत पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्‍य था।

मौके पर शिवली अख़्तर, कुंदन सोनी, राधे भट्ट, निरंजन राम, दीपक कुमार, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, मुन्ना दास, सुमित, नरसिम्हा, इम्तियाज शेख समेत कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK