Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटें में मौसम शुष्क रहा। आसमान साफ रहा। सुबह हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। आने वाले 18 फरवरी से मौसम फिर बदलने वाला है। दो दिन बारिश होने की उम्मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 फरवरी, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें अगले 3 से 4 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
आसमान साफ रहेगा
केंद्र के अनुसार 16 और 17 फरवरी को राज्य में सुबह में धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
आंशिक बादल रहेगा
केंद्र के अनुसार 18 और 19 फरवरी को सुबह में धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आंशिक बादल छा सकते हैं।
इस दिन बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 20 और 21 फरवरी को सामान्य तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्जन अथवा बारिश हो सकती है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK