Jharkhand Weather : 19 फरवरी से बारिश और वज्रपात, चेक करें अपना जिला

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम 19 फरवरी से बदल जाएगा। बारिश होगी। कई जगह गर्जन और वज्रपात की आशंका है। इसका प्रभाव राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 17 फरवरी, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। इसके बाद अगले 2 दिन में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आंशिक बादल रहेगा

केंद्र के अनुसार 18 फरवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

19 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 19 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

20 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 20 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

22-23 को बारिश

केंद्र के अनुसार 22 और 23 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

यहां वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 19 जनवरी को राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

इसी तरह 20 फरवरी को राज्‍य के दक्षिण, मध्‍य और उत्‍तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, सहिबगंज जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK