Jharkhand Weather : कल से होगी बारिश, अब इन जिलों में भी असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटें में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। कई जगह बादल भी छाए रहे। राज्‍य में कल यानी 28 फरवरी से फिर बारिश होगी। अब बारिश का दायरा भी बढ़ रहा है। इसकी चपेट में कई और जिले आएंगे। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 27 फरवरी, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल यहां होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 28 फरवरी को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम भागों में हल्‍की बारिश हो सकती है। शेष भागों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

1 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 1 मार्च को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम और निकटवर्ती उत्‍तरी भागों में हल्‍की बारिश हो सकती है। शेष भागों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK