रांची। झारखंड सरकार ने शब-ए-बारात पर कल यानी 14 फरवरी को छुट्टी की घोषणा की है। इसका आदेश कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव आसिफ हसन ने 13 फरवरी, 2025 को जारी कर दिया।
कार्मिक विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि अधिसूचना संख्या-6776, दिनांक-14.10.2024 द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न पर्व/अवसरों पर झारखंड राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालय के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
उक्त अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी, 2025 (शुक्रवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया जाता है।
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना संख्या-6776, दिनांक 14.10.2024 को इस हद तक संशोधित समझा जाय।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK