Jharkhand-गिरिडीह में मंईयां सम्मान योजना में गजब का खेल, मचा हड़कंप

झारखंड अपराध
Spread the love

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में मंईयां सम्मान योजना में गजब का खेल हुआ है। कुछ दिन पहले एक ही खाते में दो लाभुकों की राशि आवंटित होने का मामला सामने आया था। इसकी जांच चल ही रही है कि अब एक ही खाते में चार महिला लाभुकों की राशि भेज दिये जाने का नया मामला सामने आया है। यह खेल किया है एक सीएससी संचालक ने उसने अपने बेटे के बैंक खाते में लाभुकों का पैसा भेज दिया है।

इस मामले को लेकर बीडीओ ने सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को पत्र लिख कर उक्त राशि की रिकवरी करने के साथ-साथ गलत ढंग से पोर्टल पर अपने खाता की एंट्री करने के मामले को लेकर सीएससी की आईडी को रद्द करने की मांग की है। साथ ही चारों लाभुकों की सम्मान राशि की रिकवरी करने की मांग की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के बरमसिया वन पंचायत की चार लाभुक क्रमशः सोनिया देवी, पानोमुनि हेंबम, यशोदा कुमारी एवं रधिया कुमारी की मंईयां सम्मान योजना के आवेदन में सीएससी संचालक कैलाश महतो के बेटे अभय आशीष के खाते का नंबर एंट्री कर दिया गया है। इस कारण चारों लाभुकों की मंईयां सम्मान योजना की राशि अभय आशीष के खाते में भेज दी गयी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *