Ranchi-नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

झारखंड
Spread the love

पेंटिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी किए जाएंगे पुरस्कृत

स्कूल एरा की ब्यूरो चीफ डॉक्टर शीतल कुमारी ने दीं शुभकामनाएं

रांची। एजुकेशनल मैगजीन स्कूल एरा अपना सिल्वर जुबली मना रही है। इस मौके पर रांची के कांके रोड स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में कक्षा 1 से 7वीं क्लास के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा 7 तक के छात्र-  छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अव्वल आए विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

इससे पूर्व स्कूल की प्राचार्या और स्कूल एरा के प्रधान संपादक एनके मुरलीधर व ब्यूरो चीफ डॉक्टर शीतल कुमारी ने पेंटिंग प्रतियोगिता समारोह का उद्घाटन दीप जलाकर किया। प्राचार्या ने स्कूल एरा की पूरी टीम को 25 वर्ष के शानदार सफर पूरे करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मौके पर बच्चों ने अपने वेलकम गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया। मौके पर डॉ शीतल कुमारी ने कहा कि चित्रकला बच्चों के नैसर्गिक गुणों को विकसित करता है। मौके पर शहर के कई गणमान्य लोगों के अलावे बच्चों के अभिभावक भारी संख्या में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK