- Horoscope Today : 13 फरवरी, 2025
मेष
काम में बाधाएं आ सकती हैं। तनाव हो सकता है। किसी करीबी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। धैर्य बनाए रखने की आवश्कता है। नए काम शुरू करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष
बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यावसायिक दायरा बढ़ेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आय के दूसरे स्रोत के मजबूत संकेत मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन
कार्य स्थल पर नवीन समीकरणों के चलते पूरे समय व्यस्त रहेंगे। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति कर सकती है। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिल सकता है। इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है।
कर्क
भाग्य साथ है, जिस कारण अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। यदि संपत्ति के संबंध में अदालत में कोई मामला है, तो इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। नौकरी या उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।
सिंह
कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे, किन्तु आपको पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। अपने कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। ज्यादा व्यावसायिक गतिविधियां हो सकती हैं, जो आर्थिक लाभ दे सकती हैं।
कन्या
चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साहस और संगठित कार्य के बल पर आसानी से उन पर पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा को अधीनस्थों के कारण कुछ आकस्मिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
अतिरिक्त प्रयास करने पर ही अवश्य सफलता मिलेगी। स्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हैं। पैसों की आमद में मुश्किलें आ सकती हैं। खर्चों पर काबू रखें। जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें।
वृश्चिक
दिन सकारात्मक परिणामों वाला है। यदि उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो सफलता मिलेगी। कोर्ट में कोई संपत्ति का मामला है तो फैसला पक्ष में तय है। प्रतिद्वंद्वी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।
धनु
कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यवस्थित रूप से कार्य करने पर चीजें आगे बढ़ाएंगी। आयात या निर्यात से जुड़े हैं तो विदेश यात्रा संभव है। भविष्य में यह यात्रा लाभदायक हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर
लक्ष्य प्राप्ति की ओर ध्यान केंद्रित रखेंगें। कार्यस्थान पर वरिष्ठ खुश होंगे। यदि कार्यालय या अपने घर को बदलना चाहते हैं तो समय आपके लिए उचित है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
कुंभ
आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छे परिणाम देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं, तो सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी करने वालों को पदोन्नति और स्थान परिवर्तन के योग नजर आ रहे हैं।
मीन
मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। पूर्वार्ध में थोड़ा निराश हो सकते हैं, किन्तु शांति और धैर्य रखते हुए आगे बढ़ने से चीजें आपके नियंत्रण में आती रहेंगी। वित्तीय स्थिति में सुधार अवश्य होगा। निवेश योजनाओं पर भी विचार भी करेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)