श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव में खेली गई फूलों की होली

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री श्याम परिवार रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव-2025 रविवार को प्रातः 4 बजे श्री गणेश जी महाराज एवं सारे देवी देवताओं के पूजन के साथ आरंभ हुआ। प्रभु श्री श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। भारत के विभिन्न कोनो से अनेकों तरह के रंग-बिरंगे फूलों से प्रभु श्री श्याम की मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्री श्याम परिवार के महेश सैन, मंटू जालान, अनु शर्मा, पवन शर्मा, जयदीप राज आदि ने श्री श्याम परिवार की तरफ से प्रभु का गुणगान किया। महाभोग, 56 भोग, खीर-चूरमा और विभिन्न प्रकार के फलों एवं मेवों का भोग प्रभु को अर्पण किया गया।

प्रातः 8 बजे से स्वर श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आरंभ संदीप सुल्तानिया (कोलकाता) के द्वारा परंपरागत नृत्य नाटिका के साथ किया गया। करीब 500 भक्तों ने श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ में भाग लिया। प्रभु की सवामणि का प्रसाद तकरीबन 2000 भक्तों ने प्राप्त किया। श्री रानी सती मंडल ने प्रसाद खिलाने की जिम्मेवारी को बड़े ही सहजता पूर्वक निभाया।

शाम 6 बजे से फतेहाबाद से आई श्रीमती परविंदर पलक ने अपने भावपूर्ण भजनों से भक्तों को आत्म विभोर किया। उनके द्वारा ‘मेरा सांवरिया आएगा …. और खाटू को श्याम रंगीला रे…..’ आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई। सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक सरदार हरविंदर पाल (रोमी) ने अपनी प्रस्तुति प्रभु श्री श्याम और भक्तों के समक्ष रखी। हम गरीबों का सहारा….. कीर्तन की है रात बाबा आज थान्न आनो है…… मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे….. खाटू को श्याम रंगीला रे खाटू को एसो तो रंगीला ……जैसे भजनों से प्रभु की महिमा का गुणगान करके भक्तों को खूब झुमाया।

जयपुर राजस्थान से पधारी श्रीमती रजनी राजस्थानी की प्रभु की महिमा का गुणगान के साथ प्रभु को प्रसन्न करने के लिए धमाल फागुन और होली के भजनों से सारे भक्तों को एवं प्रभु को खूब झुमाया। पूरा माहौल श्री श्याममय हो गया है। फागुन के रंग में ऐसा रंगा कि‍ श्री श्याम हवेली दुर्गाबाड़ी आज खाटू धाम जैसा लग रहा था। उनकी प्रस्तुति श्री श्याम के दरबार मची रे होली….. हाथों में लेकर निशान चला रे…. नैना नीचा करले श्याम से मिलावली क्यां …… होली आई रे कन्हाई रंग बरसे……. आदि भजनों की प्रस्तुति से सारे भक्त खूब झूमे नाचे। प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2025 में विश्व प्रसिद्ध खाटू धाम से विशेष रूप से पधारे महाराज शक्ति सिंह चौहान (सेवक परिवार खाटू धाम) ने विशेष पूजा अर्चना की। सभी भक्तों को खूब आशीर्वाद दिया। मोर छड़ी का झाड़ा दिया।

मुख्य आकर्षक स्वरूप भजनों के मध्य इत्र की वर्षा और पुष्पों की होली का एक अनूठा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसमें सारे भक्तों ने नाचते झूमते हुए खूब आनंद लिया। इसके बाद 101 वैवाहिक जोड़ों ने महाआरती में भाग लेकर प्रभु श्री श्याम की आरती। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

अध्यक्ष श्रवण जालान ने बाहर से आमंत्रित सारी मंडल को सम्मानित किया। महोत्सव को सफल बनाने में महामंत्री मंटू जालान,  महोत्सव संयोजक प्रकाश दालानिया, अशोक धानुका, महेश सैन, आतिश सिंह, अजय जालान, पवन शर्मा, अमित चौधरी,  कमल जालान (बंकट), जयदीप राज, राजेश अग्रवाल, पवन जालान, पवन लोहिया, अरविंद मंगल, मनोज अग्रवाल, मदन सोनी,  विनय राज भाटिया, रमेश अग्रवाल, बालचंद जैन, गोपाल चांगल, पवन जालान, आशीष शर्मा (मोनू),  ज्योति पोद्दार,  वरुण जालान, रजत जालान, अमित सोनी, शंभू अग्रवाल, नमन चांगल, रोहित चांगल, आदि सभी श्री श्याम परिवार के सदस्य का योगदान रहा। यह जानकारी प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK