रांची। पुंदाग में स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन रविवार को किया गया है। श्री कृष्णा प्रणामी सेवा समिति के सौजन्य से अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं होली महोत्सव, भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद में वेजिटेबल खिचड़ी का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे ने लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित 4 हजार से भी अधिक में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक फूलों की होली महोत्सव सह भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, उर्मिला पाडिया, सीता देवी शर्मा ने होली पर मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा बहाकर भक्तों को खूब झुमाया। फूलों की होली खेली गई। भक्त आपस में फूलों की बौछार करते रहे। पूरे वातावरण को वृंदावन एवं कृष्णमय बना दिया। फिर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में लगभग 8 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल,विजय अग्रवाल,सुरेश भगत, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, प्रदीप पोद्दार, विमला जालान, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, उर्मिला पाड़िया, मीनू पाड़िया, सुनीता अग्रवाल, सुमन चौधरी, कविता गाड़ोदिया, शारदा पोद्दार, संतोष देवी अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, उषा मोदी, किरण पोद्दार, मंगला मोदी, सत्यभामा खेतान, शारदा पोद्दार, आशा भुंजाल, नम्रता जालान, नीलम गोयल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK