झारखंड में गुटखा,पानमसाला पर पूरी तरह बैन, जानें उल्लंघन करने पर क्या मिलेगी सजा

झारखंड
Spread the love

रांची। गुटखा और पान मसाला खाने वाले सतर्क हो जाओ। झारखंड में पान मसाला पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। प्रदेश में अब गुटखा खाना और बेचना दोनों अपराध माना जाएगा। इसको लेकर विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। सरकारी आदेश के बाद अब पूरे प्रदेश में पान-मसाला बेचने वाले और गुटखा खाने वाले पर पुलिसिया कार्रवाई होगी।

बता दें कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसकी पहल की थी। मंत्री इरफान अंसारी ने हाल ही में कैंसर दिवस के मौके पर सादा पान मसाला बैन करने की घोषणा की थी।

अब इससे जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि वह प्रदेश के लोगों को कैंसर से मरने नहीं देंगे।

पिछले महीने आरसीएच कैंपस नामकुम में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक पर आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते समय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि झारखंड में सादा पान मसाला भी प्रतिबंधित किया जाएगा, क्योंकि इसके नाम पर दुकानों में खुलेआम गुटखा की बिक्री हो रही है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री का मामला भी उठाया था और अधिकारियों को इसे रोकने के निर्देश दिए थे।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि दवा दुकानों की तत्काल जांच शुरू की जाए, क्योंकि कई मेडिकल स्टोर्स में नशीले सिरप और स्टेरॉयड धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं।

मंत्री ने सभी सिविल सर्जनों और ड्रग इंस्पेक्टरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उनके क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री होती पाई गई, तो वे खुद भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *