रांची। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर नशा एवं अफीम की खेती के विरुद्ध जिला के विभिन्न स्थानों में लगातार जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 9 फरवरी, 2024 को नामकुम बाज़ार में नुक्कड नाटक, गीत-संगीत एवं एलईडी वैन के माध्यम से अफीम की खेती के विरुद्ध जन जागरुकता अभियान चलाया गया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय से संबंद्ध कला दलों द्वारा नाटक का मंचन कर लोगों को नशा एवं अफीम की खेती के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गयी। नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी वैन पर प्रसारित वीडियो संदेश के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई कि वो अफीम का सेवन, खेती एवं उपज नहीं करें।
ग्रामीणों को बताया गया कि कहीं भी मादक पदार्थ अथवा अफीम की खेती की जानकारी मिले तो टोल फ्री नंबर 112 पर इसकी सूचना दें। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखते हुए शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK