अबुआ आवास के अयोग्य लाभुकों की छंटनी कर योग्य को लाभ दें : मंत्री

झारखंड
Spread the love

  • ग्रामीण विकास, मनरेगा और पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने लोहरदगा परिसदन में ग्रामीण विकास विभाग, मनरेगा और पंचायती राज विभाग के योजनाओं की समीक्षा 17 फरवरी को की। समीक्षा में सर्वप्रथम मनरेगा में जिला परियोजना पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के प्रगति की जानकारी दी। इसमें मनरेगा के बजट अंतर्गत व्यय की गई राशि की जानकारी दी गयी। साथ मानव दिवस सृजन, गांवों में संचालित योजनाओं, मनरेगा अंतर्गत मनरेगा सप्ताह की प्रगति, पोटो हो खेल विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

मंत्री ने कहा कि अबुआ आवास योजना में मजदूरी भुगतान को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अबुआ आवास के अयोग्य लाभुकों की छंटनी कर योग्य को इसका लाभ दिया जाय। अगर बिचौलियों द्वारा किश्त की राशि के लिए पैसों की मांग करने की शिकायत आती है तो इसकी जांच करें और कार्रवाई करें। अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा टोला चिन्हित करने का निर्देश दिये गया जहां पहुंच पथ नहीं है, ताकि वैसे क्षेत्रों में मिट्टी-मोरम का रास्ता उपलब्ध कराया जा सके। जहां अभी भी पोटो हो खेल विकास योजनाएं ली गयी हैं, उन्हें जल्दी पूर्ण कराएं।

कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की योजनाओं, जल छाजन योजना, पंचायती राज की योजना की समीक्षा की गई। जिला में विभिन्न निर्माणाधीन सड़कों व पुलों की समीक्षा की गई। अधूरे सड़कों व पुलों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, आवास योजनाओं के जिला समन्वयक, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK