Gas Cylinder Rate : रांची। बजट लागू होने से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने राहत दी है। गैस सिलेंडर की कीमत कमी कर दी है। इसमें 4 रुपये की कमी की गई है। फिलहाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कमी गई है। नई कीमत 1 फरवरी, 2025 से लागू हो गई।
कमर्शियल सिलेंडर सस्ता
पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 4 रुपये की कमी की है। जनवरी, 2025 में सिलेंडर के लिए 1962.00 रुपये चुकाने होते थे। फरवरी, 2025 में इसके लिए 1958.00 रुपये देने होंगे।
घरेलू सिलेंडर में बदलाव नहीं
प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपये हो गई थी। नई कीमत 9 मार्च, 2024 से लागू कर दी गई थी। फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों को 1 फरवरी, 2025 से भी घरेलू सिलेंडर के लिए यही राशि चुकानी होगी।
5 केजी के दाम
कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत मार्च, 2024 में 357 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। इसकी कीमत 9 मार्च, 2024 से 321.50 रुपये हो गई थी। फरवरी में भी ग्राहकों को इसके लिए 321.50 रुपये देने होंगे।
10 केजी की कीमत
पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की 1 मार्च, 2024 में कीमत 693.00 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। 9 मार्च, 2024 से कीमत 622.50 रुपये कर दी गई थी। फरवरी में भी यही कीमत चुकानी होगी।
यहां सीधे पढ़े खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj