समाहरणालय समेत जिला और प्रखंडस्तरीय कार्यालयों में पढ़ा गया संविधान प्रस्तावना

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। संविधान दिवस (26 नवंबर) के मौके पर संविधान का प्रस्तावना विभिन्न जिला और प्रखंडस्तरीय कार्यालयों में पढ़ा गया। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो के नेतृत्व में संविधान का प्रस्तावना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पढ़ा गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, कार्यपालक दंडाधिकारी अमित बेसरा, उप निर्वाचन पदाधिकारी नारायण राम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अलमल इंदु उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुराधा कुमारी, नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, मनोजीत प्रसाद, श्रम अधीक्षक धीरेंद्र महतो, उत्पाद अधीक्षक संजय श्रीवास्तव, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी विभाकर कुमार समेत सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

इन कार्यालयों में पढ़ा गया प्रस्तावना

समाहरणालय परिसर के अतिरिक्त संविधान का प्रस्तावना पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वन प्रमंडल कार्यालय, उप विकास आयुक्त कार्यालयय, अपर समाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय समेत सभी जिला स्तरीय कार्यालय, सभी प्रखण्ड-सह-अंचल स्तरीय कार्यालय, नगर पर्षद कार्यालय में पढ़ा गया। इस मौके पर सभी कार्यालयों के कार्यालय प्रधान व कर्मचारी शामिल हुए।