रांची। झारखंड के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय वनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 17 से 22 फरवरी, 2025 तक बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी संकाय में आयोजित किया गया था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 120 वनरक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर वानिकी संकाय के प्रोफेसर एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. एके चक्रवर्ती, वानिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. एमएस मलिक, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एस चटोपाध्याय एवं संकाय के अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे।
छह दिनों के इस प्रशिक्षण में वनरक्षकों को कृषि वानिकी (एग्रोफॉरेस्ट्री), टिशू कल्चर, एकीकृत कृषि प्रणाली, जनजातीय आजीविका एवं वन नर्सरी से संबंधित विषयों पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किये गये। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड विज़िट भी कराए गए, जिससे वनरक्षकों को जमीनी स्तर पर इन तकनीकों को समझने का अवसर मिला।
समापन समारोह में डॉ. एके चक्रवर्ती ने वनरक्षकों को संबोधित करते हुए वनों के संरक्षण, वानिकी और कृषि में तकनीकी नवाचार, शोध में आ रही चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और वन संसाधनों के संवर्धन के लिए एकजुटता की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।
डॉ. एमएस मलिक ने वन संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। वनरक्षकों को अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया। डॉ एस चटोपाध्याय ने आशा जताई कि यह प्रशिक्षण वनरक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
समारोह के दौरान कुछ वनरक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई। समापन समारोह का अंत सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ हुआ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK