इतिहास में पहली बार राष्‍ट्रपति भवन में गूंजेगी शहनाई, जानें किसकी होगी शादी

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन शहनाई गूंजेगी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस शादी की अनुमति दे दी है।

राष्‍ट्रपति भवन 12 फरवरी यानी आज एक विवाह समारोह की मेजबानी करेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के अंदर शादी करने की अनुमति दे दी।

सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट पूनम गुप्ता को शादी करने की अनुमति मिली है। राष्ट्रपति सीआरपीएफ अधिकारी पूनम की सेवा से प्रभावित हैं।

पूनम गुप्ता वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में एक व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के रूप में कार्यरत हैं। पहले बिहार में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित उच्च दबाव वाले वातावरण में वह काम कर चुकी हैं।

सुश्री गुप्ता के पास ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से गणित, अंग्रेजी साहित्य और शिक्षा में डिग्री है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए 2018 में यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK