- ओटीटी पर 11 फरवरी को होगी रिलीज
मुंबई। कावेरी कपूर अपनी फिल्म और OTT यात्रा की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका पहला प्रोजेक्ट कुणाल कोहली की फिल्म ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ है। यह उनका पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट होगा।
हालांकि कावेरी के लिए कैमरे का सामना करना कोई नई बात नहीं है, उनके पास पहले से ही 4 म्यूजिक वीडियो का अनुभव हैं। और अब, शेखर कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेहद प्रतिभाशाली बेटी, फिल्म जगत में भी कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से यूके में की गई है और इसके बारे में अभी तक बहुत कम जानकारी सामने आई है। इस प्रोजेक्ट का पहला लुक आज जारी किया गया है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ 11 फरवरी को ऑनलाइन रिलीज होगी।
नीचे दी गई घोषणा देखें
पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि कावेरी कपूर अपनी फिल्म करियर की शुरुआत शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम-द नेक्स्ट जेनरेशन’ से करेंगी। हालांकि, उन्हें लॉन्च करने का अवसर अब कुणाल कोहली को मिला है।
यहां से सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK