शादी के बाद हुआ कुछ ऐसा कि पति ने नई-नवेली दुल्हन को सौंप दिया प्रेमी के हाथ

Uncategorized
Spread the love

रांची। यह खबर आपको चौंका देगी। शादी के 17 दिन के अंदर ही अपने पति को छोड़ एक दुल्हन भाग कर अपने प्रेमी के पास लौट गयी। दुल्हन के गायब होने से लड़का वाले परेशान थे।

प्रेमी, प्रेमिका और दूल्हा पक्ष की ओर से एक एग्रीमेंट पेपर पर मसौदा तैयार कर पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया। बता दें कि रांची के हरमू रोड की रहनेवाली रिया कुमारी, पिता विनोद महली की शादी रातू थाना क्षेत्र के चिपरा निवासी राधेश्याम महली, पिता प्रहलाद महली से महज 17 दिन पहले 3 जुलाई को हुई थी। यह शादी रातू के महादेव टंगरा मंदिर में धूमधाम के साथ की गयी थी, लेकिन शादी के 17 दिनों में ही यह शादी टूट गयी। क्योकि लड़की अपने ससुराल से भाग कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गयी। दूसरी ओर दुल्हन के गायब होने से लड़का वाले परेशान थे। जानकारी मिलने पर लड़का पक्ष वाले किसी तरह लड़की को मना कर 19 जुलाई को अपने घर ले आये, लेकिन लड़की ससुराल में रहने को तैयार नहीं थी। लड़की का रवैया देखते हुए लड़का भी अब अपनी पत्नी को साथ रखने को तैयार नहीं था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्ष के परिजनों ने यह निर्णय लिया कि अब लड़की को उसके प्रेमी के साथ ही रहने दिया जाये। इसके बाद 20 जुलाई को उसे रातू प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुलाया गया। प्रेमी, प्रेमिका और दूल्हा पक्ष की ओर से एक एग्रीमेंट पेपर पर मसौदा तैयार कर पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया।