पूर्वी कमान अलंकरण समारोह का आयोजन कल, हुए सांस्‍कृतिक कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे

रांची। पूर्वी कमान अलंकरण समारोह कल यानी 12 फरवरी, 2025 को रांची स्थित दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन में आयोजित किया जाएगा। इसमें वीर सैनिकों, विशिष्ट सैन्यकर्मियों और उत्कृष्ट इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा।

लेफ्टिनेंट जनरल (पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम,जीओसी-इन-सी, पूर्वी कमान) आर. सी. तिवारी इस अलंकरण समारोह के दौरान वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। इस समारोह में 39 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसमें 20 सेना पदक (वीरता), 4 सेना पदक (विशिष्ट सेवा), 1 बार टू सेना पदक (विशिष्ट सेवा), 2 युद्ध सेवा पदक, 1 बार टू विशिष्ट सेवा पदक, 11 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 45 सैन्य यूनिटों को जीओसी-इन-सी, पूर्वी कमान यूनिट प्रशंसा से सम्मानित किया जाएगा।

इस समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में पुरस्कार विजेताओं के परिवारों के साथ-साथ भारतीय सेना और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित होंगे।

कार्यक्रम से एक दिन पहले 11 फरवरी को एक सांस्कृतिक संध्या ‘शौर्य सनाध्य’ आयोजित कि‍या गया। इसमें मार्शल आर्ट प्रदर्शन, हेलीकॉप्टरों द्वारा फ्लाई-पास्ट, आर्मी बैंड सिम्फनी फ्यूजन प्रस्तुत, और भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK