ज़िला प्रशासन की टीम ने ई-स्टाम्प का किया औचक सत्यापन

झारखंड
Spread the love

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर 19 फरवरी, 2025 को ज़िला प्रशासन की टीम ने ई-स्टाम्प का औचक सत्यापन किया। कार्यपालक दंडाधिकारी मो. जफर हसनात और असीम बाड़ा ने निबंधन कार्यालय परिसर एवं कचहरी स्थित वकालतखाना परिसर में स्टांप वेंडरों द्वारा विक्रय किया जा रहे ई-स्टाम्प का औचक सत्यापन किया।

जांच में सही पाए गए ई-स्टाम्प

ई-स्टाम्प की जांच के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न वेंडरों द्वारा विक्रय किये गए लगभग 25 ई-स्टाम्प की जांच की गई। जांच के क्रम में जाली एवं वेंडर द्वारा ई-स्टाम्प का मूल्य से अधिक राशि लेने संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

नियमित अंतराल पर जांच हो

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा वेंडरों द्वारा विक्रय किए जाने वाले ई-स्टाम्प के नियमित अंतराल पर जांच का निर्देश दिया गया है, ताकि ई-स्टाम्प के पीडीएफ में छेड़छाड़ कर नकली एवं वास्तविक मूल्य से अधिक मूल्य पर ई-स्टाम्प की बिक्री पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *