पहाड़ी के गेस्ट हाउस परिसर से बाराज का व्यू देख रोमांचित हुए उपायुक्त

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने मोहम्मद गंज के पर्यटन स्थलों का किया निरीक्षण
  • मोहम्मदगंज बराज, भीम चूल्हा और गेस्ट हाउस को भी देखा

पलामू। उपायुक्त शशि रंजन आज मोहम्मदगंज बराज एवं पहाड़ी पर स्थित गेस्ट हाउस एवं भीम चूल्हा का निरीक्षण कर पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने की संभावनाओं से अवगत हुए। उपायुक्त ने बराज से सनसेट का दीदार किया। वहीं उतरी कोयल नदी पर स्थापित बराज में रूके पानी की गहराई एवं अन्य पहलुओं से अवगत हुए। वहीं पहाड़ी पर बने गेस्ट हाउस का जायजा लिया। पहाड़ी से सीधे बाराज को व्यू को देख रोमांचित हुए।

उपायुक्त ने अपने मोबाइल में सेल्फी ली। साथ ही मोबाइल में प्राकृतिक छटाओं को कैद किया। उन्होंने गेस्ट हाउस को रिनोवेशन किए जाने के संबंध में पदाधिकारियों से विमर्श करेंगे।  इसके बाद इसे दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठायेंगे। उन्होंने पर्यटन स्थल भीम चूल्हा का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने पांडवों के पद् चिन्ह एवं पातालपुरी मंदिर का भ्रमण कर यहां के पर्यटकीय सुविधाओं का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, हुसैनाबाद एवं मोहम्मदगंज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK