सरहुल पूर्व संध्या 31 मार्च को मनाने का निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची। सरना नवयुवक संघ की बैठक मोरहाबादी के हातमा स्थित आदिवासी लूर अड्डा में डॉ हरि उरांव की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरहुल पूर्व संध्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। डॉ उरांव ने बताया कि सरहुल पूर्व संध्या आगामी 31 मार्च को मनाया जायेगा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरहुल पर्व पर केन्द्रित पत्रिका सरना फूल के लिए विभिन्न विषयों यथा आदिवासी सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और समसामयिक पर आलेख 28 फरवरी तक मंगाया जाएगा।  सामाजिक सेवा के लिए विशिष्ट पांच व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रसिद्ध चित्रकार लोधेर उरांव द्वारा निर्मित चित्रों को प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए आदिवासी लूर अड्डा में रखा जाएगा।

डॉ उरांव ने बताया कि तैयारी का जायजा लेने के लिए संघ की अगली बैठक 18 फरवरी को दोपहर 1 बजे होगी। बैठक में प्रो धीरज उरांव, डॉ बंदे खलखो,  प्रो विकास उरांव, प्रसिद्ध चित्रकार सह सहायक शिक्षक लोधेर उरांव, डॉ जोहे भगत, शोधार्थी कृष्णा उरांव, मंजू कुमारी, अमर उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *