घूसखोर राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने पकड़ा

अपराध देश बिहार
Spread the love

जमुई। बिहार में बगैर घूस दिए कोई काम नहीं होता। जी हां, सही पढ़ा आपने। ताजा मामला बिहार के जमुई का है, जहां एक राजस्व कर्मचारी घूस लेता धरा गया। विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एक शिकायत मिलने के बाद विजलेंस की टीम ने जाल बिछाया था। इसमें राजस्व कर्मचारी फंसकर गिरफ्तार हुआ। जमीन के परिमार्जन के बदले राजस्वकर्मी ने 70 हजार रुपए घूस की डिमांड की थी। खैरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार को विजिलेंस की टीम अपने साथ लेकर गयी है।

जमुई जिले में विजिलेंस की टीम ने जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, खैरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार को विजिलेंस की टीम ने 60 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा और उसे अपने साथ लेकर गयी।

बताया जा रहा है कि, जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के केंडीह गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने विजलेंस के पास रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायत की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस की टीम गुरुवार को जमुई पहुंची और खैरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन में पैसा लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन के परिमार्जन के लिए आवेदन किया था। इसके बदले राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार ने उनसे 70 हजार रुपए की मांग की थी।

इसकी सूचना उन्होंने विजिलेंस को दी और गुरुवार को 60 हजार रुपए लेते हुए आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस की टीम आशीष कुमार को अपने साथ ले गई है। फिलहाल इस मामले में अब विजिलेंस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK