रांची। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (एनआईपीएम) का रांची चैप्टर ‘ईस्टर्न रिजनल कॉन्फ्रेंस- 2025-रांची’ का आयोजन 14 और 15 फरवरी को किया जाएगा। इस सम्मेलन का विषय ‘फ्यूचर ऑफ वर्क : रिफाइनिंग एचआर फॉर समृद्ध भारत’ रखा गया है। यह भारत में मानव संसाधन (एचआर) प्रबंधन के भविष्य और विकास पर केंद्रित रहेगा।
इस सम्मेलन के सफल आयोजन की दिशा में एनआईपीएम के वरिष्ठ पदधारियों की उपस्थिति में ब्रॉशर का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआईपीएम रांची चैप्टर के अध्यक्ष सह सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्षनाथ मिश्र ने की।
सम्मेलन की विशेषताएं
इस सम्मेलन में देशभर के एचआर प्रोफेशनल्स, बिज़नेस लीडर्स, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं छात्रों की भागीदारी रहेगी। वे अपने अनुभवों, शोध और रणनीतियों को साझा करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य मानव संसाधन क्षेत्र में नवीनतम रुझानों, चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श करना है, ताकि भारत के सतत आर्थिक विकास में HR की भूमिका को और प्रभावी बनाया जा सके।
इस दौरान, आधुनिक तकनीकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और नई कार्यशैली से जुड़ी चर्चा भी की जाएंगी। इस आयोजन के माध्यम से उद्योग और शिक्षा जगत के दिग्गजों को एक मंच मिलेगा, जहां वे अपने अनुभवों और विचारों को साझा कर सकेंगे।
यहां से सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK