आशीष कुमार वर्मा
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत टेबो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई टेबो थाना क्षेत्र के सोंगरा गांव में की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सोंगरा गांव में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने 19 फरवरी को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को अफीम के खेत में चीरा लगाते हुए देखा। पुलिस ने चारों को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें से दो को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो भागने में सफल रहे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील ओड़ेया (19 वर्ष) और एक 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की और 20 फरवरी को सुखराम कैता को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK