आदित्यपुर। दुखद खबर सरायकेला के आदित्यपुर से आ रही है। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के संस्थापक सदस्यों में से एक और वरिष्ठ समाजसेवी मदन मोहन सिंह का निधन हो गया है।
पार्वती घाट, बिष्टुपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र राजीव मोहन सिंह ने मुखाग्नि दी। इससे पहले, आदित्यपुर-01, मार्ग संख्या-05 स्थित उनके आवास से शवयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
85 वर्षीय मदन मोहन सिंह का निधन आज तड़के लगभग 5 बजे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हुआ। वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री सहित पोते-पोतियों और नाती-नतिनियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK