विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। दिल्ली प्रदेश का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाए जाने पर भाजपा ने रंका मोड़ पर जुलूस निकालकर मिठाई बांटी। पटाखे फोड़कर ख़ुशी मनाई। कार्यक्रम भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता की अध्यक्षता और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा ज़िलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा के समर्पित नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए चयनित किया गया है। इससे सामाजिक राजनीतिक को मजबूती मिली है। महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने कहा 27 वर्ष बाद सबका-साथ सबका विकास की योजना को धरातल पर उतारने में भाजपा सफल साबित हुई है। अब सभी मुसीबतों से दिल्लीवासियों को छुटकारा मिलेगा।
भाजपा नेता डॉ पातंजली केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के उत्थान का जो नारा दिया था उसमें नारी को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। ओबीसी मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।
नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थी। आरएसएस से जुड़ी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार का लाभ दिल्लीवासियों को मिलेगा।
मौक़े पर रवींद्र जायसवाल, विनोद जायसवाल, ब्रजेश उपाध्याय, टिनकु गुप्ता, लखन गुप्ता, उदय मेहता, शिवनारायण चंद्रा, छोटन सोनी, सतेंद्र सोनी, ओमप्रकाश सोनी, दिनेश मेहता, राकेश शंकर गुप्ता, संजय केसरी, शुभम केशरी, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, विशाल गुप्ता, अब्दुल मन्नान, डॉ इश्तियाक रजा, कंचन जायसवाल, पार्वती सिंह, मन्नू कुमारी, मीरा यादव,कमला देवी, नमिता देवी, सुषमा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK