- भजन- कीर्तन में श्रद्धालु खूब झूमे
रांची। पुनदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में रवि प्रदोष व्रत पर्व श्रद्धा पूर्वक 9 फरवरी को मनाया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद में 101 किलो ग्राम की केसरिया मेवा युक्त सूजी का हलवा का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को पुजारी अरविंद पांडे ने लगाया। पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।
मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आज 193 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि रवि प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महिलाएं व्रत रखती है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। महिलाएं व्रत रखकर शाम के समय शिव परिवार की उपासना की। शिव परिवार समेत सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, चिरंजी लाल खंडेलवाल, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, प्रेम प्रकाश, विद्या देवी अग्रवाल, अरविंद पांडे, मनोज कुमार पंडित, चन्द्रदीप साहु, हरीश कुमार, परमेश्वर साहु, धीरज कुमार गुप्ता, अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK