फरवरी के बाद इन राशनकार्डधारियों का स्‍वत: कट जाएगा नाम

झारखंड
Spread the love

रांची। उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्रीमती मोनी कुमारी की अध्यक्षता में 1 फ़रवरी, 2025 को समाहरणालय ब्लॉक बी स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है।

ये निर्देश दिये गये

हरा राशनकार्ड में जनवरी, 2025 का वितरण अब तक कुछ डीलरों के द्वारा जीरो प्रतिशत किया गया है। कुछ डीलरों द्वारा 100 प्रतिशत वितरण किया गया है। जीरो प्रतिशत वितरण करने वाले डीलरों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।

NFSA जनवरी, 2025 में वितरण 88 प्रतिशत हुआ है। इसमें भी सुधार करने का निर्देश दिया गया।

राशनकार्डधारियों का ई केवाईसी जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए गए। जिनका ई केवाईसी नहीं हुआ है, उनका 28 फरवरी, 2025 के बाद स्वतः राशन कार्ड से नाम विलोपित हो जाएगा।

मोबाइल सीडिंग 63 प्रतिशत हुआ है, जिसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

चना दाल का वितरण 79 प्रतिशत अब तक किया गया है, जिसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

नमक वितरण योजना में रांची अनुभाजन क्षेत्र वितरण में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।

माह दिसम्बर में की गई बैठक में सभी पणन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया था कि वैसे राशन कार्डधारियों को चिन्हित करें, जो पिछले छह माह से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं। हालांकि आज तक उनके द्वारा प्रतिवेदन नहीं दिया गया। उन्हें जल्द प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।

सभी डीलर को प्रपत्र दिया गया है, जो वार्ड इंचार्ज से हस्ताक्षर लेते हुए पणन पदाधिकारी के माध्यम से पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण में सुधार करने का निर्देश दिया गया।

चीनी वितरण 100 प्रतिशत नहीं होने पर सभी डीलर से अगले दो दिनों में अंदर ड्राफ्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8