दिल्‍ली हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों संग की बैठक, लिया ये निर्णय

नई दिल्ली देश राजनीति
Spread the love

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली है। इसके बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधायकों के साथ बैठक की। इसमें कई निर्णय लिए गए।

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ‘दिल्ली के चुनाव के बाद आप की पंजाब इकाई दिल्ली आई थी। अरविंद केजरीवाल ने सभी का धन्यवाद किया। आने वाले 2 साल में पंजाब में और कैसे काम तेज करना है, उसपर चर्चा हुई। हम और काम करेंगे और पूरे देश में आप का विस्तार होगा।’

पंजाब अध्यक्ष एवं पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, ‘पंजाब के कई नेताओं ने दिल्ली चुनाव के दौरान बहुत मेहनत की। इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने सबको धन्यवाद दिया। अरविंद केजरीवाल हर 4-6 महीने में पंजाब से हम सभी को बुलाते हैं और बैठक करते हैं। हमने पंजाब में दिल्ली मॉडल को दोहराया है। हमने इस बात पर चर्चा की कि हम अपने मॉडल को जमीनी स्तर तक और कैसे ले जा सकते हैं।‘

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने कहा, ‘पंजाब को सुशासन में, विकास में नेशनल लेवल का मॉडल बनाया जाएगा। उसके लिए आज चर्चा हुई। दिल्ली की हार को लेकर भी मंथन हुआ है। दिल्ली के लोगों ने आप को नकारा नहीं है। लोगों ने आप को विपक्ष में बैठाया है, ताकि ये सरकार से लोगों के काम करवा सकें। सभी विधायक एकजुट हैं।‘

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ’पंजाब से हमारे सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक यहां आए थे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आए थे। दिल्ली चुनाव में पंजाब के हमारे साथियों ने बहुत मेहनत की, इसलिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया। पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है। चाहे बिजली का क्षेत्र हो या शिक्षा का, हम वहां काम कर रहे हैं और हमें इसमें और भी तेजी लानी है।’

श्री मान ने कहा कि हार-जीत होती रहती है। हम दिल्ली की टीम के अनुभव का पंजाब में इस्तेमाल करेंगे। हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है। हम धर्म, गुंडागर्दी की राजनीति नहीं करते। आज हमारी दिल्ली और पंजाब की टीमों ने मिलकर फैसला किया है कि हम पंजाब को एक मॉडल बनाएंगे और देश को दिखाएंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK