महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत, सड़क पर बिखर गए शवों के टुकड़े

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। बड़ी और दुखद खबर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से आई है, जहां शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पिकअप सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।  घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर डीएम आर्यका अखौरी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं।

हादसा इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया।  घटनास्थल पर अफरा- तफरी का माहौल है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटी रही है। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लिया गया है।  

सभी मृतक एक ही गांव के हैं

  • अमर सिंह (45) पुत्र शंभू सिंह हरदीचक थाना बांसगांव।
  • नित्या सिंह (5) पुत्री अमर सिंह हरदीचक थाना बांसगांव।
  • सुधा चौरसिया (55) पत्नी त्रिलोकी चौरसिया हरदीचक थाना बांसगांव।
  • सुरेंद्र गुप्ता (54) पुत्र रामप्यारे गुप्ता हरदीचक थाना बांसगांव।
  • लीलावती (40) पत्नी सिधु गुप्ता हरदीचक थाना बांसगांव।
  • श्याम सुंदर (45) पुत्र शहजादे सिंह हरदीचक थाना बांसगांव।
  • पुष्पा देवी (स्नेहलता) (40) पत्नी अजय यादव हरदीचक थाना बांसगांव।
  • गुलाबी देवी (45) पत्नी रविंद्र यादव हरदीचक थाना बांसगांव।