प्रवासी मजदूरों के निबंधन, लाभ के लिए कार्यशाला का आयोजन

झारखंड
Spread the love

पलामू। जिले के नावाबाजार ब्लॉक में प्रवासी मजदूरों से संबंधित कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें नावाबाजार ब्लॉक के मुखिया एवं वार्ड के साथ-साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी रेणु बाला, अंचलाधिकारी शैलेश कुमार एवं श्रम अधीक्षक एतवारी महतो भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में श्रम अधीक्षक एतवारी महतो ने प्रवासी श्रमिकों से संबंधित समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दूसरे प्रदेशों, देशों में रोजगार के बेहतर तलाश में जाने वाले मजदूर अनिवार्य रूप से श्रमाधान.झारखंड.जीओवी.कॉम पोर्टल पर निबंधन कराकर जाएं, ताकि श्रमिकों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। उनके द्वारा बताया गया कि सामान्य मृत्यु, दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के कारण जिले के प्रवासी श्रमिक की मृत्यु/अशक्त होने पर उन्हे अपने घर तक लाने के लिए 50 हजार तक की राशि मुख्यमंत्री झारखंड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष से दी जायेगी।

प्रवासी श्रमिक की दुर्घटना में दो अंग या दोनों ऑख या अंग की हानि होने पर एवं दुर्घटना/प्राकृतिक आपदा में श्रमिक की मृत्यु होने पर पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को 75 हजार से दो लाख रुपये तक का भुगतान किया जायेगा।

श्रम अधीक्षक द्वारा श्रम विभाग के संचालित सभी योजनाओं का जानकारी प्रोजेक्टर (ओडियो, वीडियो) के माध्यम से दी गई। सभी आगन्तुकों से अपील की गई कि जो भी मजदूर अपने राज्य से दूसरे राज्य में कार्य करने जाते है, वे अपना निबंधन प्रवासी मजदूर के रूप में श्रम विभाग में जरूर कराएं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX