केंद्रीय राज्‍य मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत, सौंपा मांग पत्र

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। भाजपा के गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय उपभोक्ता मामले खाद और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा को मांग पत्र सौंपा। नगर परिषद क्षेत्र एवं गढ़वा जिला में आम जनमानस की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की।

मंडल अध्‍यक्ष ने कहा कि जिले में राशन कार्ड समय पर नहीं बनाए जा रहे हैं। बनाने में वर्षों लग रहे हैं। मार्च, 2024 में राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है, जो अभी तक पेंडिंग है। राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए 2017 में आम लोगों के द्वारा ऑनलाइन किया गया, जो लगभग 7 वर्षों से पेंडिंग है।

श्री कश्यप ने कहा कि बताया कि जिले में सरकार द्वारा धान खरीदारी किए दो माह हो गये। अभी तक किसानों के खाते में राशि का भुगतान नहीं हुआ है।

नगर परिषद क्षेत्र में 10 वर्षों से शहरी जलापूर्ति पाइपलाइन का कार्य लंबित है। जल्द कार्य पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में शहरवासियों को पानी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मंडल अध्‍यक्ष ने गढ़वा गौशाला की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। गढ़वा बाजार समिति में अतिक्रमण के नाम पर व्‍यापारियों को बाजार समिति सचिव द्वारा परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। उन्‍हें बताया कि नगर परिषद द्वारा जीवकोपार्जन के लिए दुकान का निर्माण कराया गया। उसे अभी तक आवंटित नहीं किया गया है। कुछ दुकानों को बिना लॉटरी से आवंटित कर दिया गया।

राज्‍य मंत्री को बताया कि चिनिया रोड में चौड़ीकरण के नाम पर अधिग्रहित मकान सहित भूमि का अधिग्रहण कर भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। गढ़वा नगर परिषद द्वारा बहुत सारे मकान एवं नाली की पट्टियों को अवैध निर्माण बताया गया। जनता द्वारा खुद तोड़ लिये जाने के बावजूद नगर परिषद ने लाखों का फाइन नोटिस दिया है। लाइफ लाइन एक मात्र दानरो नदी को नगर परिषद कचरा डंपिंग यार्ड बना रहा है, इसे तत्काल रोका जाए।

राज्य मंत्री द्वारा मांगों को संज्ञान लिया गया। आश्वासन दिया गया कि इसका समाधान यथाशीघ्र करने का निर्देश देंगे। मौके पर संतोष कश्यप, लक्ष्मी पांडे, अभिषेक कश्यप भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *