रांची। अर्पिता महिला मंडल ने सीसीएल मुख्यालय में खेल दिवस का आयोजन किया। यह आयोजन अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह और सदस्या श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती इंदु मिश्रा, श्रीमती शशि दुहन और श्रीमती रूपा रानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और कैरम जैसे विभिन्न इनडोर खेलों के साथ-साथ रोमांचक आउटडोर खेल भी आयोजित किए गए। सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। अपनी प्रतिभा व प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों के प्रयासों को सराहा गया। उन्हें पुरस्कृत किया गया। यह आयोजन फिटनेस, खेल और उत्सव का यादगार दिन साबित हुआ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8