यूएई ने 8 मुस्लिम संगठनों को किया ब्‍लैकलिस्‍ट, जानें वजह

दुनिया
Spread the love

दुबई। संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) ने 8 मुस्लिम संगठनों को ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया है। इसके अलावा 11 लोगों को भी इस सूची में शामिल किया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

यूएई ने यूके बेस्‍ड 8 मुस्लिम संगठनों और 11 लोगों को मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संबंधों का आरोप लगाते हुए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यूएई इस संगठन को आतंकवादी मानता है।

यूएई एक मुस्लिम राष्ट्र है। उसकी इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। संयुक्त अरब अमीरात द्वारा ब्लैकलिस्टेड संस्थाओं पर कानूनी, वित्तीय कार्रवाइयां लगाई गई।

ब्रिटेन में चल रहे ग्रूमिंग गैंग स्कैंडल के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है। यूएई की इस कार्रवाई का कई देश तारीफ कर रहे हैं।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम राष्ट्र यूएई द्वारा काली सूची में डाले गए ब्रिटेन के संगठन रियल एस्टेट से लेकर शिक्षा और मीडिया उत्पादन तक के उद्योगों में फैले हुए हैं।

कंपनी हाउस के रिकॉर्ड से पता चलता है कि इन संस्थाओं के कई निदेशक और शीर्ष अधिकारी अमीराती नागरिक हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8