- चांदी के मुकुट और दानपेटी से पैसे उड़ा ले गए चोर
संजय यादव
देवघर। देवघर के जसीडीह से एक बड़ी खबर आई है। जसीडीह के पागल बाबा आश्रम के मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर से चांदी के मुकुट और दानपेटी से पैसे उड़ा लिए। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। जसीडीह थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
देवघर पागल बाबा आश्रम से देर रात चोर चांदी के बने राधा कृष्ण की मूर्ति, चांदी के मुकुट, चांदी का खड़ाऊ सहित दो दान पेटी लेकर रफू चक्कर हो गए। आश्रम के पंडित धनंजय कुमार पाठक ने बताया कि 20 फरवरी, 1967 से लगातार यहां पर सत्य कीर्तन हरि नाम का पाठ किया जा रहा है।
पंडित ने बताया कि कल देर रात चोर मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर में रखें सभी सामग्री लेकर रफू चक्कर हो गया। इसमें दो दान पेटी भी थी। चोरों ने लगभग ढाई लाख के सामनों की चोरी की है। दो दान पेटी मंदिर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित गौशाला के समीप बरामद की गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8