लोकतांत्रिक तरीकों से मांगों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएगा शिक्षक संघ

झारखंड
Spread the love

पलामू। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के लिए गुजरा वर्ष संघर्षमयी और चुनौती पूर्ण रहा है। संघ ने प्रोन्नति, एमएसीपी, वेतन विसंगति, स्वास्थ्य बीमा, अंतर जिला ट्रांसफर आदि मामलों को उठाया। एमएसीपी के लिए सदस्‍यों ने भरी बरसात में आमरण अनशन तक किया गया।

पदधारियों के मुताबिक अनशन के आलोक में 16 अगस्त को अंतर विभागीय बैठक हुई। कार्मिक, शिक्षा व वित्त विभाग के आला अधिकारी शामिल हुए। संघ भी साथ में बैठा। कागजी प्रक्रिया शुरू हुई। इस वर्ष दोगुने उत्साह से लग जाने की जरूरत है।

पदधारियों के अनुसार बीते साल प्रोन्नति को छोड़कर कमोवेश सभी बिन्दुओं सफलता मिली। साल इस मायने में सफल हैं कि संघ अपनी आवाज संबंधित पदाधिकारियों के पास बुलंदी के साथ रखने में सफल रहा। इसका सारा श्रेय राज्य कार्यकारिणी के नेताओं को जाता है।

संघ के पदधारियों ने कहा कि नये वर्ष, 2025 में भी प्राथमिकता के आधार पर संघर्ष का मादा रखते हुए बिल्कुल लोकतांत्रिक तरीकों से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लंबित मांग को हस्तगत करने की दिशा में यथोचित पहल की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX