विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय संध्या में कार्यरत शिक्षक शिवकुमार पाठक को सेवानिवृत्त होने पर स्कूल में विदाई दी गई। शिक्षक के रूप में 6 नवंबर 2003 को उनकी नियुक्ति हुई थी। वे 31 जनवरी, 2025 को रिटायर हुए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी, विशिष्ट अतिथि बिशुनपुरा पंचायत कह मुखिया प्रमिला देवी, सेविका गीता देवी उपस्थित रहीं। व्यवस्थापक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मेराज अंसारी थे। मंच संचालन सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने किया। विदाई समारोह में विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत, विदाई गीत सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को शिक्षक रमेश ठाकुर, राजकीय मध्य विद्यालय सह अपग्रेटेड हाई स्कूल बिशुनपुरा के प्रधानाध्यापक अजीत पांडेय ने संबोधित किया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी, मुखिया प्रमिला देवी द्वारा अंगवस्त्र, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर के प्रधानाध्यापक प्रवीण पांडेय, शिक्षक रमेश ठाकुर द्वारा श्री राधे कृष्णा का फोटो एवं प्रधानाध्यापक मेराज अंसारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक ने अंगवस्त्र एवं फूल माला देकर अभिवादन किया।
शिक्षक शिवकुमार पाठक को स्कूल से उनके घर तक विदाई कर पहुंचाया गया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, रामराज पांडेय, रमना सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओढ़ेया के प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद यादव, शिक्षक रमेश ठाकुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर के प्रधानाध्यापक प्रवीण पांडेय, सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप देव, सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, शिक्षक मनोज मेहता, राजकीय मध्य विद्यालय सह अपग्रेटेड हाई स्कूल बिशुनपुरा के प्रधानाध्यापक अजीत पांडेय, राजकीय मध्य विद्यालय (पीएम श्री) अमहर के प्रधानाध्यापक सुबोध द्विवेदी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी बलराम पासवान, राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के शिक्षक विश्वनाथ प्रताप देव, रामरती मेहता, नवीन कुमार, संजीत मेहता, राजेश मेहता, अभय पाठक सहित बिशुनपुरा तथा रमना प्रखंड के अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj