कांके में डिग्री कॉलेज के लिए विधायक मद से 50 लाख देंगे सुरेश बैठा

झारखंड
Spread the love

  • खलारी, बुढ़मू भाया कांके रांची तक छात्र-छात्राओं के लिए बस चलाने की घोषणा

रांची। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कांके प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को अधिकारियों, कर्मचारियों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान विधायक ने अपने मद से कांके क्षेत्र में डिग्री कॉलेज के लिए 50 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की। साथ ही, खलारी से बुढ़मू, कांके होते हुए रांची तक छात्र छात्राओं के लिए बस सेवा शीघ्र शुरू करने की बात कही।

विधायक ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सुदूर क्षेत्र के विद्यार्थि‍यों को प्रतिदिन कॉलेज जाने में परेशानी होती है। इसे देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आधे किराए पर विद्यार्थी बस सेवा का लाभ उठाएंगे। साथ ही, 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति विभाग, जन वितरन प्रणाली, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अंचल कार्यालय में लंबित दाखिल खारिज, भूमि रैयतों का ऑनलाइन खाता, प्लॉट, रकबा सुधार, गैरमजुरवा भूमि का अतिक्रमण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से अद्यतन जानकारी ली। समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी भी दी।

सभागार में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करके बेहतर काम करें। इसका लाभ क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

मौके पर प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उपप्रमुख अंजय बैठा, बीडीओ विजय कुमार, सीओ जयकुमार राम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, बीइइओ सुरेश चौधरी, जेई अमित कुमार, बीपीओ मंतोष सिंह, बीएओ एनके दास, पशुपालन पदाधिकारी सुदिप्ता बरीयार, पेयजल कनीय अभियंता रोहीत राज, बीपीएम अभिषेक राव, बीएसएस रंजन गुप्ता, सुमन प्रताप गांगुली, बीएसओ रामानंद बेदिया सहित पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8