सतबरवा के मलय डैम में शुरू होगी जल क्रीड़ा और साहसिक क्रीड़ा

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा के मलय डैम में जल क्रीड़ा और साहसिक क्रीड़ा शुरू होगी। ज‍िले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में 21 अगस्‍त को जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक हुई। इसमें पूर्व से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। इस बात पर विस्तार से चर्चा की गयी कि जिले के किन इलाकों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाएं हैं। जनप्रतिनिधियों के बताये स्थल पर विस्तार से चर्चा हुई।

मोटरबोटिंग भी होगी शामिल

बैठक में बताया गया कि मलय डैम में विभिन्न तरह के वॉटर एक्टिविटीज प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें मोटरबोटिंग भी शामिल हैं। इसके लिये टेंडर भी हो गया है। इन कार्यों को विस्थापित लोग और स्थानीय समिति के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके लिये संबंधितों को गोआ भेजकर ट्रेनिंग भी दिया जायेगा।

भीम चूल्हा पर्यटन स्थल

इसी तरह भीम चूल्हा पर्यटन स्थल के आसपास गेस्ट हाउस बनाने या पूर्व में बने गेस्ट हाउस को रेनोवेट कराने पर चर्चा किया गया। इसके अलावे विभिन्न प्रखंडों से विभिन्न जनप्रतिनिधियों की ओर से आये आवेदनों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिले पर्यटन के विकास की असीम संभावना है।

बैठक में ये भी मौजूद

बैठक में उपायुक्त के अलावा प्रशिक्षु आईएएस, अपर समाहर्ता, विश्रामपुर व हुसैनाबाद के विधायक प्रतिनिधि, चतरा संसद के प्रतिनिधि, जिला पर्यटन सह खेल पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।