विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) 2 लाख के इनामी भाकपा माओवादी के घर सोमवार को पहुंचे। दोनों पुलिस पदाधिकारी डंडई थाना क्षेत्र के ग्राम लवाही कला स्थित भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर राजू भुईयां के घर पहुंचकर उनकी पत्नी और मां से बातचीत की। झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति की जानकारी दी।
राजू भुईयां की पत्नी एवं मां द्वारा आश्वासन दिया गया कि राजू भुईयां को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करेंगे। निकट भविष्य में आत्मसमर्पण कराएंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी मां और पत्नी को आत्मसमर्पण नीति के लाभ के बारे में बताया गया। उनकी आवश्यकता या समस्या की जानकारी ली। उनकी जरूरतों को पूर्ण करने और समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8