संत गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

झारखंड
Spread the love

रांची। मोरहाबादी के एलदहातू स्थित संत गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई गई। मौके पर स्कूल की निदेशक प्रिंसिपल डॉ सुषमा केरकेट्टा और शिक्षिकाओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ सुषमा केरकेट्टा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सपना आज भी अधूरा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का रांची से विशेष लगाव रहा हैं। आजादी की लड़ाई के दरमियान कई बार रांची आगमन हुआ और रुकना हुआ है। जिन जगहों पर रुके थे, उसे सरकार संरक्षित करे। उनकी जीवनी को पाठ्यक्रमों  में शामिल कर सम्मान दे।

इस मौके पर स्कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल डेजी, वाइस प्रिंसिपल सिमोन सरकी, शिक्षिक गौरी, मनोरमा, उषा, जयंती, संध्या, अमिता, अनुज, सरिता, राजकुमार, राकेश, संजय और प्रकाश उपस्थित थे।

स्कूल के बच्चों को सुभाष चंद्र बोस के बारे में जानकारी दी गई। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका पर स्कूल की प्रिंसिपल ने प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों के बीच सुभाष चंद्र बोस के बारे में भाषण प्रतियोगिता भी कराया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *