झारखंड बिजली वितरण निगम ने रांची में 2748 उपभोक्ताओं की काटी बिजली

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम के आदेश के बाद रांची में पिछले तीन दिनों में 2748 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गयी। इस दौरान निगम को करोड़ों रुपये की राशि बिजली बिल के रूप में मिली।

ये ऐसे उपभोक्ता थे, जिन्होंने छह महीने से अधिक समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया। इनमें से कुछ ऐसे उपभोक्ता भी हैं, जिन्होंने दस हजार से अधिक बकाया होने पर भी भुगतान नहीं किया।

रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाये जाते हैं, जिससे लोगों में जागरुकता भी हो और वे समय पर बिजली बिल जमा करें। वहीं, निगम की राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिये भी अभियान चलाया जाता है।