राज्य स्तरीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता : दोनों वर्गों में अभिषेक दास विजेता

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के तत्वाधान में चल रहे राज्य स्तरीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का समापन 5 जनवरी को हुआ। तीन दिनों में आठ चक्रों का खेल रैपिड एवं ब्लिट्ज दोनों में ही खेला गया। 8 चरणों के खेल के समापन के बाद पूर्वी सिंहभूम के अभिषेक दास दोनों ही वर्गों में विजेता घोषित किए गए। उन्हें रैपिड वर्ग में 10 हज़ार रुपए नकद और ब्लिट्ज वर्ग में 5 हज़ार रुपये नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

रैपिड वर्ग में दूसरे स्थान पर बोकरो के अंकित कुमार सिंह और तीसरे स्थान पर रांची के विभाष कुमार सिन्हा रहे। चौथे स्थान और पांचवे स्थान पर 6.5 अंक बनाकर पश्चिमी सिंहभूम के मनीष शर्मा एवं राजेश कुमार विजेता घोषित किए गए।

ब्लिट्ज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम के देबांजन सिन्‍हा, तीसरे स्थान पर हजारीबाग के आभास, चौथे और पांचवें स्थान पर पूर्वी सिंहभूम के रोहित एवं देबांजन सासमल रहे।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह थे। सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ ही राज्य शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार और कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक दीपक कुमार मौजूद थे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन शुभांगी वर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *