
सुजीत कुमार केसरी
पिठोरिया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को समाजसेवी देवेंद्र प्रकाश ने 1000 कंबल बांटे। उन्होंने पिठोरिया क्षेत्र के जीदू, मारवा, चिरूवा, मुरेठा, पतरातू, बरवाटोली और पुसु गांव में कंबल वितरित किये।
कार्यक्रम में स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि समाजसेवा का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जा सके। साथ ही भविष्य में भी उनके सुख-दुख में साथ देने का वादा किया।
कार्यक्रम में रुपाश्री गाड़ी, रेखा देवी, दीपा कुमारी, जगत किशोर महतो, अर्जुन महतो, शिव महतो, उदय पासवान, कुशीन्द्र पाहन और दिलीप मुंडा सहित अन्य शामिल हुए। कंबल मिलने वालों के चेहरे पर खुशी और संतोष झलक रहा था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8